यूपी में 3 दिन से भूखा 7 वर्षीय बच्चा पुलिस चौकी पहुंचकर रोने लगा, दारोगा ने की उसकी मदद
मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) की इमिलिया चट्टी पुलिस चौकी में एक दारोगा से लिपटकर रोते एक 7 वर्षीय बच्चे का वीडियो सामने आया है। दारोगा के अनुसार, चौकी पहुंचे बच्चे ने बताया कि वह 3 दिनों से भूखा है और उसकी मां बीमार है। इसके बाद दारोगा ने बच्चे के खाने का इंतज़ाम किया और उसकी आर्थिक मदद भी की।