यूपी में 3 पुलिसकर्मियों ने सर्राफा कारोबारी की कार रोककर लूटी 50 किलो चांदी, 2 गिरफ्तार
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश) पर 6 जून को कानपुर देहात के एक इंस्पेक्टर व दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मियों द्वारा सर्राफा कारोबारी की कार रोककर उससे 50 किलोग्राम चांदी लूटने का मामला सामने आया है। औरैया ज़िले में एफआईआर के बाद एक पुलिसकर्मी के सरकारी आवास से चांदी बरामद की गई। वहीं, इंस्पेक्टर व दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।