यूपी में 3 मंज़िला इमारत ढहने से 2 लोगों की हुई मौत, कुछ लोग फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में सोमवार तड़के 3 मंज़िला इमारत ढह गई जिसके अंदर सो रहे 16 लोग दब गए। पुलिस ने बताया, "मलबे में फंसे 12 लोगों को निकाला गया जिनमें से 2 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई...3-4 लोगों के अभी फंसे होने की सूचना है।" पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव के काम में जुटी है।