यूपी में 3 व 4 वर्षीय बेटियों को चौथी मंज़िल से फेंकने के बाद खुद भी कूदी महिला, 2 की हुई मौत
नोएडा (यूपी) में बुधवार को दो बेटियों को चौथी मंज़िल से कथित तौर पर फेंकने के बाद 32-वर्षीय महिला खुद भी कूद गई। हादसे में 4-वर्षीय लड़की व महिला की मौत हो गई जबकि 3-वर्षीय लड़की अस्पताल में भर्ती है। बकौल पुलिस, महिला किराए के मकान में रहती थी और घटना के वक्त उसकी एक बेटी स्कूल गई हुई थी।