यूपी में 35 वर्षीय महिला का होटल में युवक ने किया रेप, डीजीपी आवास के पास बेहोश मिली
कौशांबी (यूपी) से एक मुकदमे को लेकर लखनऊ गई 35-वर्षीय महिला का होटल में एक युवक ने कथित तौर पर रेप किया। वह शनिवार को होटल से निकलकर भटकती रही और डीजीपी आवास के पास बेहोश मिली। उसने पुलिस को बताया कि उसे एक महिला और 2 युवक मिले और केस में मदद का भरोसा देकर उसे होटल ले गए।