यूपी में 37 लोकसभा सीटें जीतकर सपा बनी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी, बीजेपी को मिलीं 33 सीटें
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में 37 सीटें जीतकर सपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है जबकि बीजेपी ने राज्य की 33 सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य में कांग्रेस ने 6, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने 2, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और अपना दल (सोनेलाल) ने 1-1 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है।