यूपी में 4 ज़िला जज समेत 10 न्यायिक अधिकारियों के हुए तबादले, सूची आई सामने

उत्तर प्रदेश में 4 ज़िला जज समेत 10 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ज़िला जज (हमीरपुर) अनुपम गोयल को मुज़फ्फरनगर फैमिली कोर्ट का प्रधान न्यायाधीश जबकि मुज़फ्फरनगर के फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सत्यानंद उपाध्याय को मेरठ कमर्शियल कोर्ट का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। ज़िला जज (चित्रकूट) विष्णु कुमार शर्मा को ज़िला जज (हमीरपुर) बनाया गया है।

Load More