यूपी में 40 यात्रियों से भरी बस और ट्रक में हुई टक्कर से 2 लोगों की मौत, 33 हुए घायल
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 40 यात्रियों से भरी एक बस और मिनी ट्रक में टक्कर के चलते ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बस सवार लोग एक धार्मिक आयोजन को लेकर इटावा जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।