यूपी में 40 वर्षीय शख्स ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद ज़हर खाकर की खुदकुशी
पुलिस ने बताया है कि मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) में राजेश नामक 40 वर्षीय शख्स ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी और बाद में खुद ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एएसपी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि राजेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और इसका इलाज चलने से वह डिप्रेशन में था।