उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। कानपुर मंडल के आयुक्त राजशेखर को कृषि सचिव बनाया गया है जबकि लोकेश एम को कानपुर मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं, प्रशांत द्विवेदी को अपर मुख्य सचिव (वित्त) के पद से हटाकर दीपक कुमार को इस पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।