यूपी में 5 माह में एक ही तरीके से 9 महिलाओं की गला घोंटकर की गई हत्या, जांच के लिए टीमें गठित
बरेली (यूपी) के जगदीशपुर में एक 55-वर्षीय महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बरेली में पिछले 5 महीनों में इस तरीके से अधेड़ उम्र की महिलाओं की हत्या का यह 9वां मामला है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच के लिए 2 विशेष टीम गठित की गई हैं।