यूपी में 5 वर्षीय बच्ची के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की आशंका; जांच के लिए भेजे गए सैंपल
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में 5-वर्षीय बच्ची के मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने की आशंका है। बकौल राज्य सरकार, बच्ची का सैंपल आईसीएमआर-एनआईवी (पुणे) भेजा गया है और उसने शरीर पर खुजली व चकत्ते की शिकायत की थी। गाज़ियाबाद के सीएमओ ने बताया कि बच्ची ने या उसके किसी करीबी ने पिछले 1 महीने में विदेश यात्रा नहीं की है।