यूपी में 55 वर्षीय पत्नी की मौत के कुछ घंटे बाद पति ने भी सदमे में तोड़ा दम
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) के एक अस्पताल में शुक्रवार रात रफीकुल निशा नामक 55 वर्षीय महिला की बीमारी से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के कुछ घंटे बाद रफीकुल के 58 वर्षीय पति कल्लन ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्लन कुड़वार ब्लॉक में आने वाली बुकुनपुर ग्रामसभा के प्रधान थे।