यूपी में 6 ज़िलों से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

उत्तर प्रदेश में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया है कि राज्य के 6 ज़िलों से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से हेलीकॉप्टर सेवा मिलेगी। हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं को राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट समेत प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों की हवाई सैर भी करायी जाएगी।

Load More