यूपी में 6 महीने की बेटी के साथ 16वीं मंज़िल से कूदी 33 वर्षीय महिला, दोनों की हुई मौत
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक सोसायटी की 16वीं मंज़िल से मंगलवार रात को 33-वर्षीय महिला अपनी 6 महीने की बेटी के साथ कूद गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में चला कि महिला अपने पति से अलग मां और भाई के साथ रह रही थी और वह डिप्रेशन से पीड़ित थी।