यूपी में 6 महीने के लिए राज्य सरकार के विभागों में हड़ताल करने पर लगाई गई रोक
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में 6 महीने के लिए हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। राज्य के नियुक्ति व कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। हड़ताल करने वालों को एस्मा कानून के उल्लंघन को लेकर गिरफ्तार किया जाएगा।