यूपी में 6 वर्षीय बच्ची से रेप के दोषी को 34 दिन में सुनाई गई सज़ा, 20 साल की हुई सश्रम जेल
महोबा (यूपी) की एक अदालत ने 6-वर्षीय बच्ची से रेप करने के दोषी युवक को 34 दिनों में सज़ा सुना दी। कोर्ट ने दोषी को 20 साल सश्रम कारावास की सज़ा और ₹27,000 का जुर्माना भी लगाया है। बकौल पुलिस, 8 जनवरी को मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार करने के बाद 13-जनवरी को कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल हुआ था।