यूपी में 60,000 से अधिक पुलिस सिपाहियों की भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों का हुआ एलान
उत्तर प्रदेश में 60,244 पुलिस सिपाहियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि यह परीक्षा 17 व 18 फरवरी 2024 को होना प्रस्तावित है। गौरतलब है कि पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 50.15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।