यूपी में 65 वर्षीय पत्नी का हाथ पकड़कर ट्रेन के सामने कूदा 70 वर्षीय शख्स, दोनों की हुई मौत
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार रात एक 70 वर्षीय शख्स अपनी 65 वर्षीय पत्नी का कथित तौर पर हाथ पकड़कर ट्रेन के सामने कूद गया जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बुज़ुर्ग दंपति ने आत्महत्या की है और एक सुसाइड नोट भी मिला है। बकौल रिपोर्ट्स, बुज़ुर्ग दंपति अपने बेटे-बहू और पोते के उत्पीड़न से परेशान थे।