यूपी में 7 वर्षीय पोते की बीमारी से तंग आकर दादी ने की उसकी हत्या, हुई गिरफ्तार
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में अपने 7-वर्षीय पोते की बीमारी से तंग आकर एक महिला द्वारा उसका मुंह दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे की मां अपने पति से विवाद के चलते मायके में रह रही है जबकि बच्चे का पिता दिल्ली में नौकरी कर रहा है।