यूपी में 8 वर्षीय बच्चे की अपहरण के बाद की गई हत्या, 8 फीट गहरे गड्ढे में मिला शव
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में एक 8 वर्षीय बच्चे की कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या कर दी गई और उसका खून से लथपथ शव 8 फीट गहरे गड्ढे में मिला है। शव पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं और बकौल पुलिस, बच्चे का मंगलवार को अपहरण हुआ था। लकड़ी काटने गए ग्रामीणों ने शव देखा था।