यूपी में 8 वर्षीय बच्चे के साथ रेप के बाद की गई उसकी हत्या
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 3 दिन पहले अपने ननिहाल से अचानक लापता हुए एक 8 साल के बच्चे की रेप के बाद ईंट से सिर कूचकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला था जिसमें आरोपी बच्चे को साथ में ले जाता नज़र आ रहा है। आराेपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।