यूपी में 8वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों में 2 जुलाई तक बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 2 जुलाई तक बढ़ा दी है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में मान्य होगा। पहले गर्मी की छुट्टियां 15 जून तक थी जिसे बढ़ाकर 26 जून किया गया था और अब इसे 2 जुलाई तक बढ़ाया गया है।