यूपी में INDIA के शानदार प्रदर्शन के पीछे मेरी बहन प्रियंका का भी योगदान: राहुल

लोकसभा चुनाव के रुझानों में उत्तर प्रदेश में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, "यूपी में INDIA के शानदार प्रदर्शन के पीछे मेरी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का भी योगदान है।" उन्होंने कहा, "प्रियंका अभी पीछे छिपी हुई हैं।" गौरतलब है, वायनाड (केरल) लोकसभा सीट से राहुल 3.64 लाख मतों से जीते।

Load More