यूपी में अंडरवियर-बनियान में महिलाओं से शिकायत सुनता दिखा दारोगा, किया गया निलंबित
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ज़िले में एक दारोगा थाना परिसर के अंदर अंडरवियर-बनियान में महिलाओं से शिकायत सुनता दिखा जिसकी तस्वीर सामने आई है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मैनपुरी पुलिस ने कहा, "मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना एलाऊ पर तैनात उक्त उप-निरीक्षक (दारोगा) धीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।"