यूपी में अखिलेश यादव का स्वागत करने पहुंचे पूर्व सपा विधायक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वागत के लिए पहुंचे पार्टी नेता और पूर्व विधायक श्याद अली को हार्ट अटैक आ गया। अली को कुछ नेता अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरअसल, अखिलेश यादव पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रतापगढ़ पहुंचे थे और वहीं अली उनसे मिले थे।

Load More