यूपी में अतीक अहमद के दफ्तर में बम छिपाने पहुंचे बाप-बेटा, 7 देसी बम के साथ हुए गिरफ्तार
प्रयागराज (यूपी) में गैंगस्टर अतीक अहमद के बंद पड़े कार्यालय में बम छिपाने जा रहे बाप-बेटा गिरफ्तार हुए हैं। खुद को अतीक के करीबी बताने वाले आरोपियों के पास 7 देसी बम मिले। उनकी हाल ही में पुलिस ने एक मामले में पहचान की थी जिसके बाद वह बम को अपने घर से अतीक के दफ्तर में छिपाने गए थे।