यूपी में अतीक अहमद को उम्रकैद की सज़ा सुनाने वाले जज को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रयागराज (यूपी) में उमेश पाल के अपहरण के केस में सोमवार को पूर्व सांसद अतीक अहमद समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाने वाले जज दिनेश चंद्र शुक्ला को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। गौरतलब है, बसपा विधायक राजू पाल के मर्डर केस के मुख्य गवाह उमेश की फरवरी में हत्या की गई थी।