यूपी में अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम योगी ने दिए क्या-क्या निर्देश?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक में पूरे राज्य में अनावश्यक बिजली कटौती न करने व शिक्षकों के स्थानांतरण/नवीन पदस्थापना की कार्यवाही तत्काल संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "जिन विभागों में नियुक्तियां की जानी हैं वहां से तत्काल अधियाचन चयन आयोग को भेजा जाए। चयन प्रक्रिया की समय-सीमा तय करें।"