यूपी में अनुदेशक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड किया गया जारी; 25 फरवरी को होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने राज्य में होने वाली अनुदेशक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह लिखित परीक्षा 25 फरवरी 2024 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।