यूपी में अनुपम खेर ने ट्रेन से सफर करने पर इंतज़ामों की प्रशंसा की, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया

ऐक्टर अनुपम खेर ने उत्तर प्रदेश में लखनऊ से टूंडला तक ट्रेन से सफर करने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "बहुत अच्छे इंतज़ाम थे, खाना स्वादिष्ट था। अच्छा लगा।" अनुपम के पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा, "आप बहुत साधारण हैं।" वहीं, अन्य यूज़र ने लिखा, "सिर्फ आपको वीआईपी सेवाएं मिलीं, आम जनता प्लेटफॉर्म पर परेशान है।"

Load More