यूपी में अपना दल (सोनेलाल) ने जीता स्वार व छानबे विधानसभा सीट पर हुआ उप-चुनाव

बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने उत्तर प्रदेश की स्वार व छानबे विधानसभा सीट पर उप-चुनाव जीत लिया है। स्वार में शफीक अहमद अंसारी जबकि छानबे में रिंकी कोल विजयी हुईं। 2008 के प्रदर्शन मामले में सपा नेता अब्दुल्ला आज़म को 2 साल जेल की सज़ा होने के बाद उनकी विधायकी रद्द होने से स्वार सीट खाली हुई थी।

Load More