यूपी में अपनी शादी में रज़ाई ओढ़कर सो गया नशे में धुत दूल्हा; दुल्हन ने शादी से किया इनकार
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में नशे में धुत दूल्हे द्वारा अपनी ही शादी में रज़ाई ओढ़कर सो जाने और रातभर 'आज मेरे यार की शादी है' गाना गुनगुनाने का मामला सामने आया है। वहीं, लड़की ने यह शादी करने से इनकार कर दिया है। लड़की के पिता ने कहा, "मेरी बेटी की शादी में जो खर्च हुआ है...उसकी भरपाई की जाए।"