यूपी में अपार्टमेंट से निकली कार ने 2 वर्षीय बच्ची को रौंदा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एक अपार्टमेंट से निकली तेज़ रफ्तार कार ने 2-वर्षीय बच्ची को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बच्ची की मां भी नज़र आ रही है। चालक मौके से भाग गया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को रास्ते से हटाने पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।