यूपी में अब अपराधी बोलते हैं कि भैया हमें जेल मत भेजो, डर लगता है: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा में कहा है, "(यूपी में) अब अपराधी बोलते हैं कि भैया हमें जेल मत भेजो...अब वहां भी जाने से डर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अब...ज़्यादातर अपराधी अपने गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि भैया ज़िंदगी भर ठेला लगा लूंगा लेकिन कुछ गलत काम नहीं करूंगा।"