यूपी में 'अभ्युदय योजना' से जुड़े कितने छात्रों का पीसीएस परीक्षा में किन पदों पर हुआ चयन?
उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' से जुड़े 19 छात्रों का यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा-2023 में चयन हुआ है। इनका चयन एसडीएम, डिप्टी एसपी, डिप्टी जेलर, ट्रेज़री ऑफिसर व सब रजिस्ट्रार सहित अन्य पदों पर हुआ है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जाती है।