यूपी में अलग-अलग कोर्स में कितने विदेशी छात्र-छात्राएं कर रहे हैं पढ़ाई?
उत्तर प्रदेश में अलग-अलग कॉलेज और विश्वविद्यालयों में कुल 4,323 विदेशी विद्यार्थी पढ़ रहे हैं जिनमें 2,878 छात्र और 1,445 छात्राएं हैं। इसमें पीएचडी के 334, पोस्ट ग्रैजुएशन के 699, अंडर ग्रैजुएशन के 3,112, डिप्लोमा के 86, सर्टिफिकेट कोर्स के 12 और इंटीग्रेटेड कोर्स के 80 विद्यार्थी शामिल हैं। गौरतलब है, भारत में कुल 46,878 विदेशी विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।