यूपी में अवैध खनन रोकने पहुंचे पुलिसकर्मी की खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में शनिवार रात अवैध खनन रोकने के लिए टीम के साथ पहुंचे रोहित कुमार नामक पुलिसकर्मी की खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। बिजनौर के रहने वाले रोहित 2021 में पुलिस में भर्ती हुए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Load More