यूपी में अवैध बताकर तोड़ी गई इंटरनैशनल पैरा खिलाड़ी की दुकान, लोन लेकर शुरू की थी दुकान

गाज़ियाबाद (यूपी) में नगर निगम ने ग्रीन बेल्ट में बनी इंटरनैशनल पैरा खिलाड़ी दीपक की अस्थाई दुकान को अवैध बताते हुए बुलडोज़र से तोड़ दिया है। दीपक ने बताया, "मैंने 'पीएम मुद्रा लोन' के तहत ₹2 लाख लेकर परिवार के गुज़र-बसर के लिए चिप्स, नमकीन-बिस्किट की दुकान खोली थी।" यूपी कांग्रेस ने X पर कार्रवाई का वीडियो शेयर किया है।

Load More