यूपी में अवैध रूप से रखी अंबेडकर की प्रतिमा हटाने गई पुलिस टीम पर हुआ पथराव, 11 लोग गिरफ्तार
भदोही (उत्तर प्रदेश) में तालाब की ज़मीन पर अवैध रूप से रखी गई भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने गई पुलिस की टीम पर शनिवार को कुछ लोगों ने पथराव किया जिसमें 2 सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले में 21 नामज़द लोगों समेत 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।