यूपी में अवैध संबंध में बाधा बनने पर महिला के प्रेमी ने की उसके पति की हत्या, 2 लोग अरेस्ट
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बताया है कि 4 मई को एक शख्स को अगवा कर उसकी हत्या करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, एक आरोपी का शख्स (मृतक) की पत्नी से अवैध संबंध था और शख्स द्वारा उसमें बाधा बनने पर आरोपी ने अपने साथी संग मिलकर घटना को अंजाम दिया।