यूपी में अवैध संबंध में बाधा बनने पर महिला ने देवर संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने एक शख्स की हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी व उसके छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स (मृतक) महिला व देवर के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहा था जिसके चलते दोनों ने पहले शख्स को ज़हरीला पदार्थ खिलाया और बाद में डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।