यूपी में अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर दबंगों ने दलित शख्स की गोली मारकर की हत्या
गोरखपुर (यूपी) में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अश्लील गाने बजाने का विरोध करने पर दबंगों ने 47-वर्षीय दलित शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी व झगड़े में उसके 3 परिजन घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए और पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की मोटरसाइकल व ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी।