यूपी में अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखे शव की आंख और अंगूठे को चूहों ने कुतरा
आज़मगढ़ (यूपी) के एक सरकारी अस्पताल के मॉर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखे शव की आंख, अंगूठे व चेहरे को चूहों द्वारा कुतरे जाने का मामला सामने आया है। 65-वर्षीय शख्स का सड़क हादसे में निधन हो गया था जिसके बाद उनके शव का पोस्टमॉर्टम होना था। सीएमओ आईएन तिवारी ने कहा कि अंगूठा हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ था।