यूपी में आंगन में सो रही 4 माह की बच्ची को उठाकर ले गया बंदर, शोर मचाने पर छत से फेंका
रामपुर (यूपी) के शाहबाद में शनिवार को घर के आंगन में चारपाई पर सो रही 4-माह की बच्ची को बंदर उठाकर छत पर ले गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिजन के शोर मचाने पर बंदर बच्ची को काटने लगा और उसने करीब 15-फीट की ऊंचाई से उसे नीचे फेंक दिया। बकौल रिपोर्ट्स, घायल बच्ची के सिर में 12 टांके लगे हैं।