यूपी में 'आई लव यू' कहने पर 2 युवतियों ने युवक को बीच सड़क पर पीटा, मुंह पर मारी चप्पल
आगरा (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को एक युवक को 2 युवतियों ने बीच सड़क पर पीट दिया जिसका एक वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स के 'आई लव यू' कहने पर युवतियों ने उसके मुंह पर चप्पलें मारी। पुलिस ने बताया कि एक युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर शख्स को गिरफ्तार किया गया है।