भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सबसे ठंडे स्थानों की सूची जारी की। राज्य में मेरठ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8°C दर्ज किया गया और इसके बाद सुलतानपुर (6.6°C), लखनऊ (6.9°C), झांसी (7°C) व बरेली (7.5°C) का स्थान रहा। वहीं, मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते कई ज़िलों में विज़िबिलिटी 0-200 मीटर तक रही।