यूपी में आज़मगढ़ समेत 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर विचार कर रही है एआईएमआईएम
असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी एआईएमआईएम के प्रवक्ता आसिम वकार ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर विचार कर रही है और सीटों की संख्या बढ़ भी सकती है। वकार ने बताया कि ये 7 सीटें फिरोज़ाबाद, बदायूं, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, मेरठ और आज़मगढ़ हैं।