यूपी में आरएलडी नहीं रही राज्यस्तरीय पार्टी, नागालैंड में एलजेपी (आर) बना राज्य स्तर का दल
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में आरएलडी, मणिपुर में पीडीए, आंध्र प्रदेश में बीआरएस, पुदुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिज़ोरम में एमपीसी से राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। वहीं, नागालैंड में एलजेपी (रामविलास), वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (मेघालय) और टिपरा मोथा (त्रिपुरा) राज्य स्तर की पार्टी बन गई हैं।