यूपी में आरओ पद की परीक्षा दोबारा कराने को लेकर अभ्यर्थियों ने बारिश में किया प्रदर्शन
प्रयागराज (यूपी) में कई अभ्यर्थियों ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पद की भर्ती परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर बारिश में तिरपाल ओढ़कर प्रदर्शन किया है। अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाया है। वहीं, राज्य सरकार इस परीक्षा में धांधली के आरोपों की शासन स्तर पर जांच करवाएगी।